{"_id":"69d0fdab66f4af30ff0e5199","slug":"training-mega-campaign-concluded-in-most-mandals-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1001-113814-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में प्रशिक्षण महाअभियान अधिकांश मंडलों में संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में प्रशिक्षण महाअभियान अधिकांश मंडलों में संपन्न
Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि श्रीनगर और कल्जीखाल मंडल को छोड़कर लगभग सभी मंडलों में अभियान पूरा कर लिया गया है। कोट मंडल के डांडा नागराजा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने योग सत्र का संचालन किया। इस दौरान अनुलोम-विलोम, सूर्य भेदन, चंद्र भेदन प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन कराए गए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। चौथे सत्र में जिले के प्रभारी नलिन भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। पांचवें सत्र में विधायक राजकुमार पोरी ने सरकार की उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। छठे सत्र में सीमा भंडारी ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप और सरल ऐप के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। वहीं अंतिम सत्र में जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने बूथ प्रबंधन, मन की बात कार्यक्रम और एसआईआर पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक मुकेश कोहली, मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी, पूर्णिमा नेगी, नवल किशोर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन