फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traffic stalled due to rain water filling on Shankarmath road

Pauri News: शंकरमठ मार्ग पर बारिश का पानी भरने से आवाजाही ठप

Wed, 05 Jul 2023 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled due to rain water filling on Shankarmath road
श्रीनगर। नगर के शंकरमठ मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने से आवाजाही ठप हो गई। बुधवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण नगर का शंकरमठ मार्ग तालाब में तब्दील हो गया जबकि नगर के नर्सरी रोड पर सीवर का पानी सड़क पर बहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बीरबल सिंह पुंडीर ने बताया कि शंकरमठ मार्ग के किनारे बना नाला बारिश होने पर चौक हो जाता है। कई बार शिकायत करने पर भी आज तक नगर निगम की ओर से समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी संजय उनियाल, रवि बिष्ट, कपिल देव, सुरेश डोभाल, रोनित व महिपाल नेगी ने नगर निगम से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि नाले में प्लास्टिक से निकासी बंद हो गई थी जिसे खुलवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed