फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   torch procession taken out in protest against municipal corporation

नगर निगम के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 15 Nov 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
torch procession taken out in protest against municipal corporation
स्वीत गांव में नगर निगम के विरोध में मशाल जुलूस निकालते ग्रागीण - फोटो : SHRINAGAR
नगर निगम में शामिल करने के विरोध में विकास खंड खिर्सू की ग्राम पंचायत स्वीत के ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गांवों के विकास को प्रभावित करना चाह रही है। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय विधायक/कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रविवार रात स्वीत के ग्रामीणों ने गांव में हाथ में मशाल लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री डॉ. धन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ग्रामीण नगर निगम में नहीं जाना चाहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी करने से पूर्व ग्राम पंचायत में बैठक कर इस पर रायशुमारी की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न करके सीधी अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार की मंशा गांव के विकास करने की नहीं है। युवा कांग्रेस नेता विपिन रावत एवं बिड़ला परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि यदि सरकार गांव का विकास करना ही चाहती है, तो ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed