फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Topic, management and start up needs to be considered: Ranjan

विषय, प्रबंधन व स्टार्ट अप विचार करना जरूरी: रंजन

Fri, 19 Mar 2021 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Topic, management and start up needs to be considered: Ranjan
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में ऑनलाइन कार्यशाला की मुख्य वक्ता डीएमसी मैनेजमेंट स्कूल नई दिल्ली की प्रो. पूर्वा रंजन ने ‘आइडिया मैनेजमेंट व इनोवेशन इकोसिस्टम’ पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवि में कई संकायों को मिलकर किसी विषय व प्रबंधन और स्टार्ट अप पर विचार करना चाहिए। उन्होंने सामूहिक व्यवसाय और प्रयास के साथ ही क्षेत्र की मांग के अनुरूप व्यवसाय शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय के आईआईसी (इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल) एवं आईक्यूएसी सेल की ओर से आयोजित कार्यशाला में इनोवेशन सेल के सदय डॉ. हीरालाल यादव ने विवि के द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। आईसीसी सेल के अध्यक्ष प्रो. अतुल ध्यानी ने कहा कि कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले उस पर गहनता से विचार कर एक दूसरे से साझा करना जरूरी है। तभी सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन इनोवेशन सेल के उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सागर गौतम ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी, डॉ. स्वेता वर्मा, डॉ. महिपाल सिंह रावत, डॉ. विनीत मौर्या, डॉ. घनश्याम, निखिल, संजीव, सत्यम, अंशुल, वीर प्रताप, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed