{"_id":"61701877af0c5008687c8375","slug":"three-streams-showed-the-fire-in-the-dance-shrinagar-news-drn3938658186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन धारा ने थिरक में दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन धारा ने थिरक में दिखाया जलवा
विज्ञापन
श्रीकोट मेडिकल कालेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रही जील-2021 (वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता) में आयोजित थिरक (नृत्य स्पर्धा) तीन धारा ग्रु़प ने जीत ली। दूसरे स्थान पर लेजी डांस-पैंबा एंड ग्रुप और तीसरे स्थान पर इंटरबैच भांगड़ा ग्रुप रहा।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इन दिनों जील-2021 की धूम मची हुई है। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दीपा हटवाल ने बताया कि थिरक के एकल वर्ग में अंजली रावत को पहला स्थान मिला। मेधा जोशी का दूसरा और डॉ. अभिलाषा भट्ट का तीसरा स्थान रहा। युगल में डॉ. नित्या कौल व डॉ. श्वेता कश्यप का प्रथम, दिव्या धौनी व गरिमा जुगरान का द्वितीय एवं और दिव्या आर्य व निकिता बिष्ट का तृतीय स्थान रहा। मेहंदी स्पर्धा में लक्षिता ने बाजी मारी। अनुष्का गुलेरिया ने दूसरा और मृणाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता हर्ष ने जीती। द्वितीय स्थान पर मोहित कंडारी व तृतीय स्थान पर मेधा जोशी रहीं।
टेबल टेनिस (महिला) का खिताब एकल वर्ग में हर्षिता काला और युगल वर्ग में हर्षिता काला व सोनाली बिष्ट के नाम रहा। एकल वर्ग में मानसी पंत उपविजेता रहीं। युगल वर्ग में अन्वी अग्रवाल व श्रेया नौटियाल उपविजेता रहे। अंदाज ए बयां (कविता पाठ) स्पर्धा अंग्रेजी वर्ग में प्राची जोशी प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय एवं आकांक्षा बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। हिंदी रोमांस वर्ग में सिक्की चौहान ने पहला, हर्षित राज ने दूसरा और प्राची जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामाजिक-राजनीतिक वर्ग में वैष्णवी प्रथम, आशुतोष मिश्रा द्वितीय एवं माही तृतीय स्थान पर रही। प्रेरणादायक वर्ग में तृप्ति मिश्रा, आशुतोष मिश्रा व राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेस पेटिंग स्पर्धा आदित्य कुकरेती ने जीती। निलेश दूसरे और आस्था तीसरे स्थान पर रही।