फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three including CO Srinagar, Union Home Minister Excellence and 12 for excellent service medal

सीओ श्रीनगर सहित तीन को केंद्रीय गृहमंत्री अति उत्कृष्ट और 12 को उत्कृष्ट सेवा पदक

Wed, 08 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three including CO Srinagar, Union Home Minister Excellence and 12 for excellent service medal
जिले के 15 अधिकारी और जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री अति व उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। सीओ श्रीनगर सहित तीन का चयन केंद्रीय गृहमंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 12 का केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन हुआ है। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने चयनित समस्त अधिकारी व जवानों की कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन

एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, मुख्य आरक्षी विजेंद्र सिंह नेगी व आरक्षी देवेंद्र सिंह का चयन केंद्रीय गृहमंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन हुआ है। जबकि केंद्रीय गृृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक (वर्तमान में सिडकुल हरिद्वार कोतवाली) प्रमोद उनियाल, एसआई प्रदीपक नेगी, मुख्य आरक्षी भीम सिंह, आरक्षी आनंद प्रकाश, आरक्षी सुनील, आरक्षी बुद्धिबल्लभ, आरक्षी अभिसूचना प्रदीप ध्यानी, आरक्षी हरीश लाल, आरक्षी शूरबीर सिंह, आरक्षी प्रतीक चौधरी, आरक्षी कुलदीप, आरक्षी योगेंद्र को चयनित किया गया है। एसएसपी रेणुका देवी ने बताया कि चयनित पुलिस अधिकारी व जवानों को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed