{"_id":"6b08170bb499963ff40aba7c","slug":"three-day-industry-expert-lecture-series-begins-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128965-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: तीन दिवसीय इंडस्ट्री एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: तीन दिवसीय इंडस्ट्री एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज शुरू
Thu, 26 Nov 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक पर्यटन शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत गढ़वाल विवि के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र में तीन दिवसीय इंडस्ट्री एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज का शुभारंभ हुआ। सीरिज शुरू करने का उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ उद्योग जगत का व्यावहारिक व जमीनी अनुभव प्रदान करना है।
केंद्र के निदेशक प्रो. राकेश ढोडी ने कहा कि सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ आधुनिक पर्यटन प्रारूपों पर ध्यान देना आवश्यक है तथा व्यावसायिक शिक्षा में प्रोफेसर इन प्रैक्टिस जैसे विशेषज्ञों के व्याख्यान अत्यंत उपयोगी हैं। इससे छात्रों को भविष्य में बेहतर कॅरिअर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस शृंखला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के 20 वर्ष से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ व सीनियर ट्रैवल एंड टूरिज्म प्रोफेशनल हरीश सुंदरियाल के व्याख्यान का लाभ छात्रों को मिलेगा। व्याख्यानों में छात्रों को सर्विस, ऑपरेशन, प्रोडक्शन व डेस्टिनेशन प्रबंधन के प्रयोगात्मक पक्ष के साथ उद्योग की चुनौतियों, कार्यप्रणाली और वैश्विक अवसरों की जानकारी दी जाएगी। संवाद