फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Threatened by hill cutting, DM calls for security

पहाड़ी कटान से खतरा, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 16 Sep 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Threatened by hill cutting, DM calls for security
नगर के ऊपर पहाड़ी कटान से गिर रहे पत्थरों से नगरवासियों ने खतरा बताते हुए डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। नगरवासियों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से ऑल वेदर रोड के तहत नगर से गुजर रहे राजमार्ग पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस कारण नगर के वार्ड तीन के ऊपर स्थित संवेदनशील गृद्धांचल पर्वत की कटिंग से नगर वासियों के लिए खतरा बन गया है। पूर्व सभासद विधार्थी पालीवाल ने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में सर्वेक्षण के अनुसार सड़क के नीचे पुस्ता निर्माण कर मार्ग चौड़ीकरण की मांग की है। कहा अगर पहाड़ पर अधिक छेड़छाड़ की गई तो नगर वासियों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। ज्ञापन भेजने वालों में रोहित, अंकु पुरोहित, नितिन कर्नाटक, सिद्धार्थ, उज्जवल पंचपुरी, धर्मनाथ, हरीश टोडरिया, श्री प्रकाश डबराल, महेश अलखनिया, वीरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed