फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Third party likely to get majority in upcoming elections'

‘आगामी चुनाव में तीसरे दल को बहुमत मिलने की संभावना’

Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
'Third party likely to get majority in upcoming elections'
गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय में ‘उत्तराखंड की राजनीति एवं रणनीति 2022 के चुनाव’ विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार में वक्ताओं ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पर चिंता व्यक्त करते हुए इस बार के चुनाव में तीसरे दल को बहुमत मिलने की संभावना जताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि दो दशकों से राज्य में मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अतिरिक्त कोई भी मुख्यमंत्री अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए है, जिससे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। मुख्य वक्ता पूर्व निदेशक सीएसडीएस एवं सह निदेशक लोकनीति प्रोग्राम नई दिल्ली के प्रो. संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2002 से 2017 तक के चुनावी आंकड़े बताते है कि आगामी चुनाव में यहां पर अब तीसरी पार्टी के आने की संभावना अधिक है। राज्य के आधे लोग तीसरे विकल्प की तलाश में रहे हैं, लेकिन तीसरे विकल्प ने कभी भी यहां पर कोई सटीक वादा नहीं किया है, जिस कारण वोटरों को मजबूरन भाजपा और कांग्रेस को ही अपना वोट दिया है। वेबिनार में डा. राकेश नेगी, प्रो. संजय कुमार, प्रो. आरएन गैरोला, प्रो. हिमांशु बौड़ाई, प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. मनमोहन नेगी, प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. राकेश कुंवर, डा. जेपी भट्ट, डा. नरेश कुमार, डा. मनोज कुमार व राधिका नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed