{"_id":"6835f384f1d0e101e902719d","slug":"there-should-not-be-any-problem-of-drinking-water-crisis-in-any-village-dm-pauri-news-c-5-1-gkp1010-701360-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी गांव में न हो पेयजल संकट की समस्या : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी गांव में न हो पेयजल संकट की समस्या : डीएम
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पेयजल संकट और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों को पेयजल समस्याओं के लिए चिह्नित किया गया है, वहां नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजे जाएं।
कहा कि पेयजल के लिए आ रही जन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लें और उनका निस्तारण हमारी प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जहां पेयजल की समस्या है, वहां ग्राउंड सर्वे कराया जाए ताकि पेयजल की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। साथ ही उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल समस्याओं की जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे समय से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में बताया गया कि अब तक पेयजल कंट्रोल रूम में कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 126 का निस्तारण किया जा चुका है और शेष पांच शिकायतों का समाधान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को पात्र किसानों को योजना का लाभ हर हाल में दिलाने का कहा। साथ ही लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल पर समय से अपडेट की जाय। उन्होंने कहा कि जो भी किसान खेती से जुड़ा है, उसे योजना से वंचित न रखा जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान पी.के. सैनी, जल निगम मो. मीशम, उप जिलाधिकारी रेखा आर्य, अनिल चन्याल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय, पौड़ी दीवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।