फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The woman groaned with labor pain but 108 did not reach

प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला नहीं पहुंची 108

Fri, 08 May 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The woman groaned with labor pain but 108 did not reach
लॉकडाउन के दौरान वाहन न चलने से शुक्रवार को एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई। आपातकालीन सेवा 108 के भी हाथ खड़े कर देने से परिजन चार घंटे तक परेशान रहे। कई वाहन चालक अनुमति पत्र न होने के कारण चलने को तैयार नहीं हुए। इधर प्रसव पीड़ा से कराहती महिला की तबियत बिगड़ती जा रही थी। आखिर में कई घंटों की मशक्कत के बाद एक वाहन चालक महिला को अस्पताल ले जाने के लिए राजी हुआ, जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान यातायात व्यवस्था ठप होने से लोग परेशान है। वाहन चालक बिना अनुमति पत्र के कहीं जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में शुक्रवार सुबह कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत बंदासा की सुषमा देवी की जान पर बन आई। सामाजिक कार्यकर्ता हनुमंत भंडारी ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। गर्भवती के पति सोबन सिंह ने पहले 108 सेवा पर कॉल किया। जहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद परिजन वाहन के लिए करीब दो किमी दूर तक पहुंचे। चार घंटे बाद एक वाहन चालक बुकिंग पर महिला को अस्पताल ले जाने के लिए माना। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। महिला के पति सोबन सिंह व अन्य परिजनों और आशा कार्यकर्ता ने सरकार से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेवा शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

टालती रही 108:
महिला के पति ने 108 से मदद मांगी तो जवाब मिला कि श्रीनगर और कीर्तिनगर में गाड़ियां नहीं चल रही हैं। बताया कि श्रीनगर की 108 में टेक्निकल फॉल्ट है। जबकि कीर्तिनगर वाले में स्टॉफ नहीं है और देवप्रयाग वाली 108 व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed