फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Vishwanath-Jagdishila Doli reached Srinagar, devotees flocked to see it

Pauri News: श्रीनगर पहुंची विश्वनाथ-जगदीशिला डोली, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 09 May 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 09 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
The Vishwanath-Jagdishila Doli reached Srinagar, devotees flocked to see it
श्रीनगर। 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथयात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भगवान कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर डोली का भव्य स्वागत व पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। डोली यात्रा संयोजक व पूर्व पेयजल व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि इस वर्ष डोली यात्रा का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिशोन पर्वत से प्रारंभ हुई यह यात्रा उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के प्रमुख देवालयों का भ्रमण करेगी। भगवान कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद डोली अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भरत सिंह रावत, भगवान सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, मनोज राणा, मोहना नंद डोभाल, उत्तम सिंह असवाल, श्यामलाल आर्य, सुरेश नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. गांधी चौहान, सूरज घिल्डियाल, रमेश बडोनी, दिनेश असवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed