{"_id":"6a10453b0a499508a30b280f","slug":"the-trenching-ground-has-become-a-problem-with-garbage-burning-for-a-month-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122896-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ट्रंचिंग ग्राउंड बना मुसीबत, एक महीने से कूड़े में सुलग रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ट्रंचिंग ग्राउंड बना मुसीबत, एक महीने से कूड़े में सुलग रही आग
Fri, 22 May 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 22 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को वार्ड पार्षद संदीप रावत के नेतृत्व में बिलकेदार और गिरगांव क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब एक महीने से कूड़े के ढेर में आग सुलग रही है, जिससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के इलाकों तक पहुंच रहा है और लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही डंप ट्रकों से सड़क पर कचरा बिखरने से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। गिरगांव निवासी पूनम ने बताया कि अप्रैल में मेयर से हुई वार्ता में आग बुझाने और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड से पेयजल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। सुशीला देवी ने प्रशासन से समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि कूड़े में लगी आग बुझाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रतिदिन पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कूड़ वाहन ढककर भेजे जाते हैं, इसलिए सड़क पर कूड़ा फैलने की आशंका कम है। बावजूद इसके यदि कहीं ऐसी समस्या सामने आ रही है तो उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि कूड़े में लगी आग बुझाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रतिदिन पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कूड़ वाहन ढककर भेजे जाते हैं, इसलिए सड़क पर कूड़ा फैलने की आशंका कम है। बावजूद इसके यदि कहीं ऐसी समस्या सामने आ रही है तो उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन