फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The tin roof could not be repaired due to the storm, the elderly woman is living in the house of her neighbours

Pauri News: नहीं लग सकी आंधी से उड़ी टिनकी छत, पड़ोसियों के घर रह रही बुजुर्ग महिला

Thu, 29 May 2025 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The tin roof could not be repaired due to the storm, the elderly woman is living in the house of her neighbours

विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के खातस्यूं पट्टी के सिमतोली गांव में आंधी से उड़ी बुजुर्ग महिला के घर की छत नहीं लग सकी है। बेघर महिला ने पड़ोसियों के घर में आश्रय लिया है। एक सप्ताह पहले आंधी की चपेट में आने से महिला के घर की टिनशेड की छत उड़ गई है। बताया जा रहा है बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती है। जबकि इकलौता बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही बुजुर्ग के घर को दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई है।सिमतोली गांव के प्रशासन अतुल कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह क्षेत्र में आंधी की चपेट में आने से बुजुर्ग मालती देवी के घर की टिन की छत उड़ गई। जबकि घर में रखा सामान बिखर गया। बताया कि पड़ोसियों ने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को अपने घर में आश्रय दिया है। प्रशासन अतुल के अनुसार बुजुर्ग का इकलौता बेटा आशीष थपलियाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर घर का भरण पोषण करता है।

जबकि बुजुर्ग के पति की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। बताया कि घटना की सूचना मौखिक रूप से राजस्व उपनिरीक्षक को दी गई। जिस पर आरएसआई ने रिपोर्ट बनाकर तहसील को भेजी है। लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी बुजुर्ग के घर की छत ठीक नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासी अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग की आर्थिक सहायता की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही बुजुर्ग के घर को दुरूस्त करवाने की मांग उठाई है। एसडीएम सदर रेखा आर्य ने बताया कि आपदा मद से बुजुर्ग की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed