फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The team of SGRR, Shemford and Master Mind School was the winner.

Pauri News: एसजीआरआर, शेमफॉर्ड व मास्टर माइंड स्कूल की टीम रही विजेता

Thu, 26 Dec 2024 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
The team of SGRR, Shemford and Master Mind School was the winner.

विज्ञापन




श्रीनगर। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से स्व. विमला जुगरण स्मृति स्कूली बालक एवं बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 के तहत बालक वर्ग का पहला मैच एसजीआरआर श्रीनगर व जीआईसी श्रीनगर के बीच खेला गया। एसजीआरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी की टीम 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 139 रन बना पाई। जिस पर एसजीआरआर की टीम ने विजय हासिल की।

एनआईटी मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जीआईसी मलेथा व शेमफॉर्ड स्कूल की टीम के बीच हुआ। जीआईसी मलेथा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी शेमफॉर्ड स्कूल की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। तीसरा मैच बालिका वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर व मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। जिसमें जीजीआईसी श्रीनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम ने नौ विकेट से मैच अपने नाम किया। आयोजन में प्रदीप मल्ल, वेदव्रत शर्मा, नवल किशोर जोशी, प्रियंक रूडोलाा, मृदुला, रचना, पूनम आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed