{"_id":"6aae8b557c551449430e0b8d","slug":"the-student-union-raised-demands-ranging-from-placement-facilities-to-healthcare-services-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-126479-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रसंघ ने उठाई प्लेसमेंट से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रसंघ ने उठाई प्लेसमेंट से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांगें
Sat, 19 Sep 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में छात्र सलाहकार समिति और नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के बीच संवादात्मक बैठक आयोजित की गई।
मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए छात्र राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद, धैर्य और जिम्मेदार प्रतिनिधित्व के महत्व पर जोर दिया। संयुक्त छात्र सलाहकार प्रो. सीमा धवन ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं की पहचान के साथ उनके समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव देना भी जरूरी है।
बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी, सचिव मयंक बहुगुणा और उपाध्यक्ष पुलकित अग्रवाल समेत अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे। डॉ. कविता भट्ट, डिप्टी स्टूडेंट्स एडवाइजर ने बैठक का संचालन किया। इस मौके पर प्रो. ममता राणा, डॉ. अमरजीत सिंह परिहार, अमन कुनियाल, सुनिधि सिंह, युवराज सिंह, अभिराज सिंह नेगी, नवनीत गुप्ता और रामस्वरूप गुर्जर मौजूद रहे। संवाद