{"_id":"6a47b313c2c93a3ac10d814e","slug":"the-srinagar-bus-terminal-fell-quiet-as-the-pressure-of-travel-eased-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124034-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: यात्रा का दबाव घटते ही श्रीनगर बस अड्डा हुआ सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: यात्रा का दबाव घटते ही श्रीनगर बस अड्डा हुआ सूना
Fri, 03 Jul 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। चारधाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से गुलजार रहने वाला श्रीनगर बस अड्डा शुक्रवार को अचानक सूना नजर आया। बृहस्पतिवार तक जहां यात्री बसों के इंतजार में घंटों बैठे दिखाई दे रहे थे वहीं शुक्रवार को रोडवेज और जीएमओयू बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली।
ऊपरी क्षेत्रों चमोली, रुद्रप्रयाग और अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम रही। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने और अधिकांश लोगों के अपने-अपने गंतव्य तक लौट जाने से यात्री दबाव घट गया है। श्रीनगर रोडवेज स्टेशन प्रभारी अशोक काला ने बताया कि बृहस्पतिवार तक सुबह 9 बजे श्रीनगर से चंडीगढ़ जाने वाली सीधी बस भरकर रवाना हो रही थी लेकिन शुक्रवार को इस बस में चंडीगढ़ तक केवल 10 सीटें मिलीं। बस भरने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भी बैठाना पड़ा। बृहस्पतिवार तक बस में दिल्ली के लिए पूरी सवारी मिल रही थी जबकि शुक्रवार को केवल 20 यात्री ही दिल्ली तक मिले। यात्रा के लिए लगाई गई अतिरिक्त बसों के भी जल्द अपने नियमित रूट पर लौटने की संभावना है। संवाद