फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The situation of jam is created during the movement of school buses, instructions for improvement

स्कूल बसों की आवाजाही के दौरान बनती है जाम की स्थिति, सुधार के निर्देश

Mon, 08 Aug 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
The situation of jam is created during the movement of school buses, instructions for improvement
पुलिस मुख्यालय में एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान सदस्यों ने शहर में स्कूल बसों की आवाजाही के दौरान जाम लगने, बाहरी लोगों के बड़ी संख्या में शहर में आने सहित अन्य शिकायतें की। एसएसपी चौहान ने कोतवाल को समस्याओं का समाधान जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्वों को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में सभी लोग त्योहार शांतिपूर्वक बनाएं। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान शांति समिति के सदस्य अनूप देवरानी, कुसुम चमोली, देवेंद्र रावत व व्यापार संघ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यालय में स्कूल खुलने व छुट्टी के समय स्कूल की बसों के कारण शहर में सुबह व दोपहर के समय जाम की स्थितियां बनी रहती हैं। इसमें जल्द सुधार लाया जाए। उन्होंने देश के अन्य प्रदेशों से यहां बड़ी संख्या में आने वाले फड़, ठेली वालों के भौतिक सत्यापन की मांग की। प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि स्कूल बसों के संचालन को लेकर रूट निर्धारण करने के लिए स्कूल प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का भौतिक सत्यापन लगातार जारी है। इस अवसर पर सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, सुषमा रावत, ओमप्रकाश जुगरान, राहत हुसैन, कमलेश मित्तल, मनमोहन शर्मा, राकेश गौरसाली और कोतवाली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed