फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The shooting of the Garhwali film "Asand Aagi," based on the gas crisis, is underway

Pauri News: गैस संकट पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘असंद ऐगी’ की शूटिंग जारी

Fri, 03 Apr 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The shooting of the Garhwali film "Asand Aagi," based on the gas crisis, is underway
श्रीनगर। भागीरथी कला संगम के बैनर तले एमजी फिल्म यूट्यूब चैनल के लिए गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘असंद ऐगी’ की शूटिंग इन दिनों पौड़ी के आसपास के क्षेत्रों में जारी है। फिल्म वर्तमान समय में गैस की किल्लत और उससे जूझ रहे आम लोगों की समस्याओं पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि गैस की समस्या जरूर बनी हुई है, लेकिन ऐसे समय में लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी विषय को केंद्र में रखकर फिल्म की कहानी तैयार की गई है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म में मुकेश नौटियाल, राजेंद्र बड़थ्वाल, शशि बिष्ट, धर्मेंद्र, ममता, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र और अरुण कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। स्थानीय स्तर पर बन रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed