{"_id":"6ac0db89bb2d3f3d480d9c16","slug":"the-quali-panchayat-will-offer-a-shiva-flag-to-devaleshwar-mahadev-pauri-news-c-51-1-pri1001-115922-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवलेश्वर महादेव को क्वाली पंचायत अर्पित करेगी शिव ध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवलेश्वर महादेव को क्वाली पंचायत अर्पित करेगी शिव ध्वजा
Sat, 03 Oct 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गगवाड़स्यूं घाटी के बलोड़ी गांव स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष क्वाली ग्राम पंचायत की ओर से शिव ध्वजा समर्पित की जाएगी। 20 नवंबर को शिव ध्वजा चढ़ाने के साथ पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज होगा। मेले का समापन 24 नवंबर को होगा। मंदिर समिति ने मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं।
सिद्धपीठ मंदिर समिति के संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल ने क्वाली ग्राम पंचायत पहुंचकर ग्राम प्रधान कैलाश सुंदरियाल और ग्रामीणों को कच्ची शिव ध्वजा सौंपी। ग्रामीणों ने पंचायत को शिव ध्वजा समर्पित करने का अवसर मिलने पर खुशी जताई। इस वर्ष मंदिर में 11वीं शिव ध्वजा अर्पित की जाएगी। समिति संयोजक बड़थ्वाल ने बताया कि वर्ष 2016 में गगवाड़स्यूं घाटी के 34 गांवों के ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से बैकुंठ चतुर्दशी मेले की शुरुआत हुई थी। शिव ध्वजा चढ़ाने की परंपरा ने ग्रामीणों और प्रवासी ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। इस दौरान मुख्य पुजारी सुधीर चंद्र बड़थ्वाल, सचिव नागेंद्र जुगराण, पूर्व अध्यक्ष केशर सिंह कठैत और राजेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। संवाद