फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The problem of waterlogging in Bhaktiana has not been solved for 15 years

Pauri News: भक्तियाना में 15 वर्षों से जलभराव की समस्या का नहीं हो पाया समाधान

Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Bhaktiana has not been solved for 15 years

विज्ञापन
श्रीनगर। भक्तियाना स्थित आवास विकास मैदान में करीब 15 वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। समस्या को लगातार नगर निगम और एनएच विभाग के सामने रखने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासी दिनेश उनियाल, रघुनंदन प्रसाद, जेपी भट्ट, जगदंबा पोखरियाल, इंद्र बल्लभ, ललित मोहन और राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्होंने कई बार एनएच कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया और लिखित शिकायतें भी दीं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एनएच की ओर से सड़क का ढलान इस तरह से बनाया गया है कि बरसात में सारा पानी बस्ती की ओर बहता है जिससे जलभराव हो जाता है। कई बार पानी घरों के भीतर तक पहुंच जाता है। साथ ही पराग, डांग, ऐठाणा, तहसील के पास बनाया गया नाले से भी पानी सीधे बस्ती की ओर बहता है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि आवाजाही में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन


एनएच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि सड़क का ढलान तय है, ऐसे में उसका एलाइमेंट बदला नहीं जा सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि नीचे की बस्ती के लिए नगर निगम से समन्वय कर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed