फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The MoU between Garhwal University and Rishikesh Yogapeeth has been extended for four years

Pauri News: चार वर्ष के लिए बढ़ा गढ़वाल विवि और ऋषिकेश योगपीठ का एमओयू

Sat, 09 May 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 09 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
The MoU between Garhwal University and Rishikesh Yogapeeth has been extended for four years
- पांच वर्षों में 465 योग साधकों ने लिया प्रशिक्षण, जिनमें 409 विदेशी और 56 भारतीय रहे शामिल
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और ऋषिकेश योग पीठ के बीच हुए एमओयू को अगले चार वर्षों के लिए पुनः बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में लिया गया। मार्च 2021 से संचालित विस्तार केंद्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान एक माह के योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 465 साधकों ने भाग लिया, जिनमें 409 विदेशी और 56 भारतीय शामिल रहे। विदेशी प्रतिभागी ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, अमेरिका और यूके सहित कई देशों से पहुंचे। इन कार्यक्रमों से योग विभाग को 17,08,600 व विश्वविद्यालय के विदेशी कार्यालय को लगभग 5,40,000 की आय प्राप्त हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन कार्यक्रमों से भारतीय योग परंपरा और संस्कृति का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। विस्तार केंद्र के संपर्क अधिकारी डॉ. विनोद नौटियाल और सहायक आचार्य डॉ. रजनी नौटियाल ने बताया कि समय-समय पर योग प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. सुनीता गोदियाल, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत, विभागीय शिक्षक-कर्मचारी तथा ऋषिकेश योग पीठ के सचिव दिगंबर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed