फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The MLA has taken cognizance of the work done under Jal Jeevan Mission (JJM) in Gram Sabha Ayal of development block Pauri.

Pauri News: जेजेएम के तहत अयाल गांव में हुए कार्यों का विधायक करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
The MLA has taken cognizance of the work done under Jal Jeevan Mission (JJM) in Gram Sabha Ayal of development block Pauri.
पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के ग्रामसभा अयाल में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत हुए कार्यों का विधायक ने संज्ञान लिया है। बताया कि जेजेएम में हुई हीलाहवाली व ग्रामीणों की समस्या को लेकर सोमवार को योजना का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें संबंधित विभागीय अफसरों को भी शामिल किया जाएगा। अयाल में जेजेएम के तहत हुए जल जीवन मिशन को कार्यों में हीलाहवाली को लेकर अमर उजाला ने बीते बृहस्पतिवार को पौड़ी के अयाल में मानकों के विपरीत हो रहा जेजेम का कार्य शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिसमें जेजेएम के तहत हुए कार्यों में लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। साथ ही जिला प्रशासन से मामले की शिकायत भी की थी। ग्रामीण नवीन बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत अधिकांश जगहों पर पाइप लाइनें खुली छोड़ी गई हैं, चैंबरों पर प्लस्तर नहीं हुआ है। जबकि कई घरों में स्टैंड पोस्ट निर्माण करने के बजाय नलों को हवा में ही लटका कर छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। साथ ही ग्रामीणों ने जेजेएम के तहत हुए कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप भी लगाए। खबर का संज्ञान लेते हुए विधायक राजकुमार पोरी ने गांव जाकर योजना का निरीक्षण करने काे कहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अफसरों को भी निरीक्षण में शामिल करवाया जाएगा। योजना में क्यों लापरवाही बरती गई है, इसका भी अफसरों से जवाब लिया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने विभागीय अफसरों को ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed