फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The man accused of raping a teenage girl has been arrested.

Pauri News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
The man accused of raping a teenage girl has been arrested.
कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल, किशोरी को नारी निकेतन भेजा
विज्ञापन

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी कोटली गांव, थाना चसाना, जनपद रियासी जम्मू- कश्मीर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। वहीं किशोरी को नारी निकेतन कोटद्वार भेज दिया गया है।
सीओ सदर पौड़ी तुषार बोरा ने बताया कि तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित गांव में नेपाली मूल का एक परिवार रहता है। कोतवाली पौड़ी में बीते 19 अक्तूबर एक व्यक्त ने तहरीर दी। उसने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी बीते 17 अक्तूबर की सुबह कहीं चली गई। उसका अभी कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने मामले में तत्काल जीरो एफआईआर दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ किशोरी के अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी पाटीसैंण राकेश चौधरी को जांच अधिकारी सौंपी गई। इसी बीच एक दिन लापता किशाेरी ने अपनी मां को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने लापता किशोरी के उक्त नंबर और आरोपी को ट्रेस किया। आरोपी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी भी मिल गई है। मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर किशोरी के अपहरण के साथ ही दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं को बढ़ाया है। आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (पाॅक्सो) पौड़ी की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed