फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The killers were not arrested at the NH jam.

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कल एनएच जाम

Sat, 18 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 18 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन

चिपलेश्वर महादेव मंदिर की पुजारिन रुद्रा गिरी की हत्या के 11 दिन बाद भी कातिलों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर 20 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किए जाने की चेतावनी दी है।      

विज्ञापन


पाबौ ब्लाक के बालीकंडास्यू पट्टी के चिपलेश्वर महादेव मंदिर में आठ फरवरी की रात को अज्ञात लोगों ने पुजारिन रुद्रा गिरी की हत्या कर दी थी। हत्या के 11 दिन बाद भी हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित राठ क्षेत्र के ग्रामीणों ने चिपलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक आयोजित कर 20 फरवरी को रामनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बैठक के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट को भेजे ज्ञापन में कहा कि शीघ्र पुजारिन के हत्यारों का पता नहीं लगाया गया तो क्षेत्रीय जनता को मजबूर होकर स्थानीय हनुमान मंदिर के पास रामनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम को बाध्य होना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मिलई राजेश्वरी देवी व भगतराम पोखरियाल और ग्राम प्रधान बरसुडी ने की।      
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम पहुंची चिपलेश्वर मंदिर       

पौड़ी। क्षेत्रवासियों के दबाव के बाद अब जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है। मामले की जांच के पहले दिन शनिवार को कोतवाली पौड़ी प्रभारी केसी भट्ट ने फोरेंसिक जांच टीम के साथ घटनास्थल का मौका किया।



टीम द्वारा घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट सहित हत्या की घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण नमूने लिए गए। दूसरी ओर सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed