{"_id":"69fde85c81820a711e0970c4","slug":"the-government-should-return-the-land-for-the-neglected-polytechnic-building-pauri-news-c-5-1-drn1086-965647-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उपेक्षित पॉलीटेक्निक भवन की भूमि को वापस करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उपेक्षित पॉलीटेक्निक भवन की भूमि को वापस करे सरकार
Fri, 08 May 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 08 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
- ग्रामीणों को उनकी भूमि वापस दिलाए जाने की मांग उठाई
पौड़ी। मुख्यालय में लंबे समय से निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक भवन की उपेक्षा पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने आक्रोश जताया है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर भवन निर्माण के लिए दी गई भूमि को वापस ग्रामीणों को लौटाने की मांग उठाई है।
जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि 2014 में च्वींचा गांव के ग्रामीणों ने संस्थान के लिए 50 नाली जमीन निशुल्क दी थी। संस्थान ने यूपी निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया और बिना कार्य पूरा किए 5.90 करोड़ का भुगतान कर दिया। हालत ये है कि आज भी पॉलीटेक्निक शहर के कृषि भवन में संचालित हो रहा है। कहा कि निर्माण कार्य अधर में लटकने से नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बन गया है। समिति ने ग्रामीणों को उनकी भूमि वापस दिलाए जाने या निर्माणाधीन भवन की जमीन को उत्तरा केयर हॉस्पिटल को सुपुर्द किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव गब्बर सिंह नेगी, नरेश चंद्र नौडियाल, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।