{"_id":"692849326b1985ab140fc606","slug":"the-fear-of-leopards-has-dulled-the-colors-of-wedding-ceremonies-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118533-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार के भय से शादी समारोह के रंग भी हुए फीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार के भय से शादी समारोह के रंग भी हुए फीके
Thu, 27 Nov 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
लोग शादियों में रात तक नहीं रुक पा रहे, बस औपचारिकता कर लौट रहे हैं घर
आबादी के बीच रोज दिख रहा है गुलदार, लोग दहशत में
श्रीनगर। नगर की बस्तियों में गुलदार की लगातार चहलकदमी से लोगों का अंधेरा होने के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है। भक्तियाना, डाकबंगला, श्रीकोट से लेकर बजीरों का बाग तक के क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। स्थिति यह है कि अब लोग शादियों में रात को शामिल होने से भी कतरा रहे हैं।
बुधवार देर शाम भक्तियाना के शीतला देवी मंदिर रोड पर गुलदार दिखा। कुछ ही देर बाद महिला थाना (पुराना आईटीआई) के पास भी कैमरे में उसकी चहलकदमी कैद हो गई। मंगलवार रात बजीरो के बाग में वह गाय का पीछा करते हुए सीसीटीवी में दिखा। लोगों का कहना है कि गुलदार दिन में भी दिख रहा है। ऐसे में अब घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
अजय काला, समीर बिष्ट, महंत महेश गिरी, हेमेंद्र भट्ट, गजेंद्र मैठाणी, रक्षित बहुगुणा और अंजना रावत बताते हैं कि गुलदार के खौफ से लोगों की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। शादी में अब बस औपचारिकता निभाकर लौट रहे हैं। बच्चे तो घरों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। घसिया महादेव, डाक बंगला, बजीरो का बाग, भक्तियाना, श्रीकोट, इंटर कॉलेज रोड में लोग हर कदम पर सतर्क होकर चल रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से कहा है कि आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार का रोज दिखना खतरे का संकेत है। विभाग तत्काल गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने कहा कि गुलदार की चहलकदमी की शिकायतें मिल रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीम को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।