फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The country will always be indebted to the sacrifice of brave soldiers: Godiyal

वीर सैनिकों के बलिदान का देश हमेशा रहेगा ऋणी : गोदियाल

Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
The country will always be indebted to the sacrifice of brave soldiers: Godiyal
रविवार को जिले में कांग्रेस की ओर से प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान समारोह आयोजन किया गया। थलीसैंण ब्लाक मुख्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के 270 पूर्व सैनिक एवं सैनिकों आश्रितों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश वीर सैनिकों के बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। वर्ष 1971 के युद्ध में सेना के शौर्य, साहस व पराक्रम की 50वीं वर्षगांठ पर सैनिकों व उनके आश्रितों को सम्मानित करना गौरव का क्षण है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने भी पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। नोगांवखाल में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी के नेतृत्व में सैनिकों को सम्मानित किया गया। पोखड़ा ब्लाक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने 121 वीर सैनिकों व उनके आश्रितों को, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed