{"_id":"6a8eedb3493020887b08b6a0","slug":"the-council-will-promote-research-and-raise-awareness-regarding-the-scientific-nature-of-astrology-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125644-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ज्योतिष के वैज्ञानिक स्वरूप पर शोध और जागरूकता बढ़ाएगी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ज्योतिष के वैज्ञानिक स्वरूप पर शोध और जागरूकता बढ़ाएगी परिषद
Wed, 26 Aug 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में हुई मां ज्वाल्पा ज्योतिष केंद्र में हिमालय ज्योतिष संरक्षण एवं विकास परिषद की बैठक में ज्योतिष के वैज्ञानिक स्वरूप पर शोध और जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
परिषद अध्यक्ष आचार्य भाष्करानंद अणथ्वाल ने बताया कि गढ़वाल विवि के मनोविज्ञान, समाजशास्त्र सहित अन्य विभागों में ज्योतिष विषय से संबंधित संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में ज्योतिषशास्त्र एवं खगोल विज्ञान के जानकार विद्वानों को परिषद से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में ज्योतिष विषय में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय, केंद्र सरकार तथा संस्कृति विभाग, उत्तराखंड सरकार को अनुदान के लिए प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. रामानंद गैरोला, डॉ. प्रकाश चमोली, डॉ. दीपक कुमार द्विवेदी, तोताराम पोखरियाल, डॉ. प्रदीप अणथ्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद