फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The broken buttress of the approach road of Naithana Jhula bridge increased the trouble of the people

Pauri News: नैथाणा झूला पुल के संपर्क मार्ग के टूटे पुश्ते ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Thu, 16 Oct 2025 04:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
The broken buttress of the approach road of Naithana Jhula bridge increased the trouble of the people
श्रीनगर। चौरास व बडियारगढ़ पट्टी के कई गांवों के लोगों को श्रीनगर से जोड़ने वाले नैथाणा झूला पुल के टूटे पुश्ते ने करीब एक माह से लोगों की परेशानियां बढ़ाई हुई हैं। इस पुश्ते के निर्माण के लिए लोनिवि कीर्तिनगर की ओर से काम शुरू किया गया है, लेकिन यहां पर संकरी जगह होने के कारण काम में तेजी नहीं आ पा रही है, जिसके खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है। करीब 15 दिन यह दिक्कत और बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नैथाणा झूला पुल पैदल एवं दुपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन वर्तमान में इस पुल का उपयोग पैदल चलने वाले लोगों को भी नहीं मिल पा रहा है। चौरास क्षेत्र से बड़ी संख्या में यहां विद्यालयों में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं, जिसके कारण उन्हें लंबी दूरी घूमकर यहां आना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुल के संपर्क मार्ग का करीब 30 मीटर पुश्ता सितंबर माह में हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, जो अभी तक नहीं बन पाया है। इससे इस मार्ग से दुपहिया वाहनों के साथ ही पैदल आवाजाही भी बंद रखी है। लोनिवि कीर्तिनगर की सहायक अभियंता निक्की बाला ने कहा कि पुल के संपर्क मार्ग के पुश्ते का निर्माण कार्य जारी है। आवाजाही के लिए संपर्क मार्ग के उपयोग में करीब 15 दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed