{"_id":"69204e4e80b00234ed0f74fd","slug":"the-book-fair-showcased-a-glimpse-of-knowledge-culture-and-social-engagement-pauri-news-c-49-1-kdr1001-119957-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पुस्तक मेले में नजर आई ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पुस्तक मेले में नजर आई ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की झलक
Fri, 21 Nov 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर की ओर से आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले में ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की झलक दिखी। मेले में शामिल लोगों ने पुस्तक मेले को ज्ञान और संस्कृति का सेतु बताते हुए हर वर्ष इसका आयोजन करने का आग्रह किया। मेले में विभिन्न विषयों की करीब एक हजार पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एलआर राजवंशी ने कहा कि पुस्तक मेला ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव का महोत्सव है। स्टडी सेंटर की समन्वयक डॉ. प्रीति रावत ने बताया कि दो दिवसीय मेले ने जयहरीखाल के शैक्षणिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पौड़ी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने छात्रों को पुस्तक मेले का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुस्तक मेले में सहायक समन्वयक डॉ. वीके सैनी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसपी मधवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. डीसी मिश्रा, डॉ. श्रद्धा भारती, बालकृष्ण नेगी, मुकेश कुमार, रूप सिंह उपस्थित रहे।