फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The 1.5-km road in the Dang region has not been built to this day.

Pauri News: डांग क्षेत्र की डेढ़ किमी सड़क आज तक नहीं बनी

Thu, 24 Sep 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
The 1.5-km road in the Dang region has not been built to this day.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निकाय क्षेत्र में शामिल हुए डांग क्षेत्र को सात साल बीत गए लेकिन क्षेत्र की करीब डेढ़ किमी मुख्य संपर्क सड़क आज भी नहीं बनी है। वहीं कुछ स्थानों पर नालियां बनी हैं जबकि कई जगह न तो नाली है और न ही पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था।

नाली के अभाव में हल्की बारिश होने पर भी सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डांग के पूर्व प्रधान राकेश डोभाल ने बताया कि उनके कार्यकाल में भी सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए प्रयास किए गए थे लेकिन निकाय में शामिल होने के कारण केवल तीन साल का कार्यकाल मिलने से योजना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। वहीं मेयर आरती भंडारी का कहना है कि निगम बोर्ड गठन को अभी डेढ़ साल हुआ है। डांग की इस सड़क के जलभराव वाले स्थलों का चिह्नित किया जाएगा। शीघ्र नाली निर्माण कर निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed