फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   TGMOU and GMOU clash over rotation; passengers left helpless.

Pauri News: रोटेशन के लिए टीजीएमओयू-जीएमओयू में तकरार, यात्री लाचार

Sat, 19 Sep 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
TGMOU and GMOU clash over rotation; passengers left helpless.
श्रीनगर। टीजीएमओयू और जीएमओयू के बीच बसों के रोटेशन को लेकर विवाद गहरा गया है। ऋषिकेश में टीजीएमओयू से जुड़े लोगों द्वारा जीएमओयू की बसें रोके जाने के विरोध में शनिवार को श्रीनगर में जीएमओयू से जुड़े लोगों ने टीजीएमओयू और यातायात कंपनी की बसों को रोककर सवारियां उतार दीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में कुछ बसों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

जीएमओयू के पौड़ी स्टेशन प्रभारी अरुण रावत ने कहा कि कंपनी को लंबे संघर्ष के बाद शासन से देहरादून से बस संचालन का परमिट मिला है। रोटेशन को लेकर आपत्ति है तो शासन स्तर पर वार्ता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में बसें रोके जाने का विरोध श्रीनगर में किया गया। वहीं टीजीएमओयू कार्यालय प्रभारी दिनेश सकलानी और नरेंद्र कंडियाल ने कहा कि बसों का संचालन ऋषिकेश की संयुक्त रोटेशन समिति के अनुसार होना चाहिए। रोटेशन का पालन नहीं होने से उनकी बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

--------------

रोजाना 60 से अधिक बसें
टीजीएमओयू की करीब 20 से अधिक और जीएमओयू की 40 बसें प्रतिदिन ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से रुद्रप्रयाग की ओर संचालित होती हैं। विवाद के चलते इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
रोडवेज बसों पर बढ़ा दबाव
जीएमओयू और टीजीएमओयू की तकरार के बीच रोडवेज बसें यात्रियों के लिए सहारा बनी हैं। श्रीनगर स्टेशन प्रभारी अशोक काला ने बताया कि गोपेश्वर, जोशीमठ, ऊखीमठ और गुप्तकाशी से आने वाली बसों के साथ ही श्रीनगर से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली बसें भी फुल चल रही हैं। कई यात्रियों को सीट तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed