फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teeth of 139 children were examined in the dental health camp.

Pauri News: दंत स्वास्थ्य शिविर में 139 बच्चों के दांतों की जांच हुई

Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teeth of 139 children were examined in the dental health camp.

विज्ञापन
पौड़ी। हिमडेंट फाउंडेशन की पहल पर आयोजित दंत स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र छात्राओं के दांतों की जांच हुई। शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के निदेशक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदित्य बोहरा ने किया। इस मौके पर बच्चों को दांतों की देखभाल, स्वच्छता व नियमित रख-रखाव के टिप्स भी दिए।

स्माइलिंग स्कूल प्रोग्राम के तहत पैठाणी बाजार में आयोजित शिविर में राप्रावि पिनाकोट, राआप्रावि पल्ली, राउमावि पल्ली, राप्रावि भटकोट, राप्रावि पैठाणी, राप्रावि पाटुली, राउप्रावि पाटुली के 139 छात्र छात्रों का दंत चेकअप हुआ। डॉ. आदित्य बोहरा ने बताया कि दंत परीक्षण में अधिकांश बच्चों के दांतों में कैविटी आदि की समस्याएं पाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को समय से दांतों के उपचार की सलाह दी। बताया कि बच्चों में दांतों की अधिकांश बीमारियां मीठा खाने से होती हैं। कहा कि कुछ भी खाने के बाद नियमित रूप से गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से प्राथमिक स्तर पर दांतों की बीमारियाें से रोकथाम की जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने फाउंउेशन की ओर से किए जा रहे निशुल्क हेल्थ कैंप की जानकारियां दीं। बताया कि चार सालों से लगातार राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के दांतों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed