फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher used to come to school in an intoxicated state, suspended

शिक्षक नशे की हालत में आता था स्कूल, निलंबित

Mon, 23 May 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher used to come to school in an intoxicated state, suspended
विकास खंड बीरोंखाल के एक विद्यालय में शिक्षक को नशे में स्कूल आने और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में निलंबित किया गया है। सीईओ/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि निलंबित शिक्षक को डीईओ कार्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर पौड़ी में सीईओ/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने बीरोंखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल में सेवारत सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डा. भारद्वाज ने बताया कि राप्रावि सुंदरखाल विद्यालय प्रबंधन समिति की शिकायत और उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल की प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में विद्यालय समयावधि में शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय आता है। इस दौरान उक्त शिक्षक बच्चों के साथ मारपीट करता है। मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया है। सीईओ/प्रभारी डीईओ बेसिक ने बताया कि उप शिक्षा अधिकारी पाबौ को मामले की जांच सौंप कर 20 दिन में रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed