फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teach students how to stay healthy

छात्रों को सिखाएं स्वस्थ रहने के गुर

Tue, 14 Dec 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Teach students how to stay healthy
गढ़वाल विवि में योग विभाग की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षण लेती छात्राएं - फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से आयोजित योग शिविर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। योग प्रशिक्षकों ने योगासन का अभ्यास कराते हुए शिविरार्थियों को इसे रोजाना करने की सलाह दी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के चौरास परिसर मेें योग विभाग की ओर से आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में विभाग के शिक्षकों एवं शोध छात्र-छात्राओं ने मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने बताया कि नौ दिवसीय शिविर में छात्रावासों के छात्र-छात्राओं और छात्रावास अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार, योग विभाग के शिक्षक डॉ. घनश्याम सिंह ठाकुर, डॉ. चिंताहरण बेताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरन वर्मा, डॉ. विनोद नौटियाल, शोध छात्र अर्चना, लक्ष्मीकांत, जयराम व वत्सला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed