फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tanisha Wins First Place in Poster Competition

Pauri News: पोस्टर प्रतियोगिता में तनीशा ने प्रथम

Thu, 11 Jun 2026 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Tanisha Wins First Place in Poster Competition
कैंसर जारूकता कार्यक्रम में  आयोजित  पोस्टर प्रतियोगिता  की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित  करतीं
पौड़ी। छबी सेवा फाउंडेशन, छबी विश्व फाउंडेशन एवं मॉन संस्था ने बृहस्पतिवार को पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैंसर जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में तनीशा राणा ने प्रथम, विकास भारती ने द्वितीय और पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि प्रतिभागियों ने कैंसर की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू निषेध, प्राथमिक जांच व रोग से जुड़े सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर आधारित संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैंसर के लगभग 40 प्रतिशत मामलों को उचित जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शीतल ममगाईं, अक्षत खुगशाल, पूनम बमराड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed