फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Supply from Laxmoli Hadimdhar Pumping Drinking Water Scheme stalled

लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति ठप

Fri, 15 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Supply from Laxmoli Hadimdhar Pumping Drinking Water Scheme stalled
विकास खंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल, पाटाखाल एवं अकरी पट्टी के 90 से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग योजना से आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीण भारी पेयजल संकट से जूूझ रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में इस तरह की दिक्कतें आने से लोगों में सरकार व विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जब भी पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है योजना ठप कर दी जाती है।
विज्ञापन

भंडाली के अनुज पुंडोरा, बदरी सेमवाल, पाटाखाल के संजय उनियाल समेत युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष अजय सेमवाल का कहना है कि क्षेत्र में चार दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों के शादी-विवाह के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग पूरी तरह से पेयजल आपूर्ति के लिए इस योजना पर निर्भर हैं लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। हर बार आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान न होने से लोगों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है। यही रवैया रहा तो लोगों को फिर से आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जल संस्थान के अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना के मुख्य टैंक पर अलकनंदा नदी का जल स्तर घट गया है। जेसीबी लगाकर पानी के बहाव को टैंक की ओर किया जा रहा है। शीघ्र ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। जल संस्थान से वार्ता कर इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed