{"_id":"617bfc4b190749724b18c43e","slug":"students-welcome-to-join-abvp-shrinagar-news-drn394753633","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी में शामिल होने पर छात्रों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी में शामिल होने पर छात्रों का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल छात्रों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने विद्यालय में साउंड सिस्टम और खेल सामग्री के लिए विधायक निधि से एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने के बाद करीब 250 छात्र-छात्राओं की ओर से एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की गई। उनके सम्मान में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हर व्यक्ति को हम भाव, अभाव व प्रभाव के कारण जानते हैं। हमें जीवन में प्रभावशाली बनना चाहिए। कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश सदस्य व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रावत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत किया। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के 100 व जीआईसी महड़ जाली व भरपूर समेत सरस्वती विद्या मंदिर देवप्रयाग के करीब 150 विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री शाश्वत खडूरी, गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र गुसांई, पूर्व जिपं सदस्य महिपाल सजवाण, अरविंद रावत, दीपक रावत आदि मौजूद थे।