फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students spread colors of nature in painting on the topic of water conservation.

Pauri News: जल संरक्षण विषय पर हुई चित्रकला में छात्रों ने बिखेरे प्रकृति के रंग

Fri, 14 Feb 2025 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students spread colors of nature in painting on the topic of water conservation.
पौड़ी। जलागम प्रबंधन प्रभाग की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलागम विकास घटक-2.0 के तहत पौड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अयाल में वाटरशेड यात्रा आयोजित हुई। जिसमें समूहों को जल संरक्षण की जानकारियां दी गईं। छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भूमि संसाधन मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप निदेशक जलागम प्रबंधन डाॅ. डीएस रावत ने पीएम कृषि सिंचाई योजना की विस्तार से जानकारियां दीं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से संचालित वाटरशेड यात्रा के उद्देश्यों पर रोशनी डाली। इस मौके पर जल संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा 6 वर्ग में सृष्टि प्रथम, आरुषि द्वितीय व आराध्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कक्षा 7 वर्ग में प्राची प्रथम, आकृति द्वितीय व आशना तृतीय रहीं। कक्षा 8 वर्ग में सृष्टि प्रथम, टीना द्वितीय व पारनी तृतीय रही। कक्षा 9 वर्ग में प्राची प्रथम, गौरव द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रहीं। कक्षा 10 वर्ग में अभिराज कुमार प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व सुमित कुमार तृतीय रहे। कक्षा 11 वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रीति द्वितीय व नीलम तृतीय रहीं।
विज्ञापन




कार्यक्रम में वाटरशेड योद्धा महेंद्र बंगारी, जमुना देवी, बसंत सिंह, बजरंगबली समूह अयाल व ज्वालपा समूह निसणी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंडी पाल बिष्ट, प्रमोद काला, सोहन लाल, गोविंद मद्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed