फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students made aware against drug addiction

नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, कहा अपराधों की जड़ भी है नशा

Sat, 26 Oct 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students made aware against drug addiction
श्रीनगर मार्डन जूनियर हाई स्कूल मे अपराजिता महाअभियान के तहत बच्चो को जानकारी देती एसआई प्रवीणा - फोटो : SHRINAGAR
नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत मार्डन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुई गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत श्रीनगर के मार्डन जूनियर हाईस्कूल में नशा के कारण एवं परिणाम विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर कोतवाली की एसआई प्रवीन सिदोला ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और पोक्सो एक्ट की भी जानकारी दी।

प्रधानाचार्य सरोज रावत की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में एसआई सिदोला ने कहा कि श्रीनगर एजुकेशन हब बन चुका है। जहां पर डिग्री डिप्लोमा, मेडिकल और इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई के लिए कई प्रदेशों व देशों के छात्र अध्ययनरत है। नगर के तेजी से बदलते महौल से नशाखोरी भी बढने लगी है। एसे में अपने को नशे से दूर रखना जरूरी है। उन्होंने कहा शौकिया तौर पर शुरू किया गया नशा व्यक्ति की लत बन जाता है। वह नशे के बिना नहीं रह पाता। जब उसके पास नशा करने के लिए पैसा नहीं होता है तो वह चोरी, हत्या, लूट जैसे क्राइम पर उतारू हो जाता है। एसआई ने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति व छात्र नशा करता हुआ पाया गया तो उसके बारे में कोतवाली को जानकारी दे। एसआई ने छात्र-छात्राओं को घर तथा आस पड़ोस में लोगों को नशे के खिलाफ जारूकता लाने का भी सुझाव दिया। कहा कि नशे से हो रहे क्राइम का शिकार कोई भी व्यक्ति हो सकता है। इस लिए एसे लोगों से दूर रहे। बताया कि आए दिन जहरीली शराब, स्मैक, चरस, गांजा, ध्रुमपान आदि के नशे से पैदा बीमारियों से हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे है। कई माताएं कम उम्र में ही विधवा हो रही है। कई किशोरों के सर से बाप का छाया उठ जा रहा है। जिससे समाज में विसंगति भी पैदा हो रही है। सिदोला ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मीना भंडारी, शांति चौहान, बबीता भट्ट, सरिता सेमवाल, कांता कंडारी, रोशन भट्ट, संतोषी जुयाल, पूनम मैठानी, सिरता तोमर, विमला बिष्ट, अनिता पंवार, विमल सिंह, प्रमिला, मंजू व राधेबल्लभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed