फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students made aware about cyber fraud and traffic rules

Pauri News: साइबर ठगी व यातायात नियमों को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Thu, 26 Dec 2024 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber fraud and traffic rules
श्रीनगर। नगर क्षेत्र के द मार्शल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीनगर पुलिस ने छात्रों को साइबर ठगी, नशे के दुष्परिणामों व यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया। आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्रीकोट मुकेश गैरोला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड वर्तमान में देश की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को साइबर फ्रॉड के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी भी दी। कहा कि ठगी करने वाला व्यक्ति किसी को लोन की धनराशि दोगुनी करना, लॉटरी लगना, पैसे कमाने की नई तकनीक बताना, टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर विभिन्न लुभावने ऑफर देकर फ्रॉड करना शामिल है। साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों व यातायात नियमों का पालन करने को लेकर भी जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रिया साहनी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी जानने वाले के साथ साइबर ठगी होता है तो बिना डरे अभिभावकों व पुलिस को इसकी सूचना दें। अपराधों के प्रति जागरूकता ही इन्हें रोकने में कारगर साबित हो सकती है। जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रिया साहनी, प्रबंधक जैलेश सबरवाल, शिवानी समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed