{"_id":"62e03b92e838303a152892e1","slug":"students-honored-for-presenting-models-related-to-electricity-generation-pauri-news-drn4183208133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा के स्रोतों का समुचित दोहन व उपयोग राष्ट्र के विकास में है योगदान: पोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा के स्रोतों का समुचित दोहन व उपयोग राष्ट्र के विकास में है योगदान: पोरी
विज्ञापन
उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा और अमृत महोत्सव के तहत विद्युत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं विद्युत उत्पादन से जुड़े मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र सम्मानित किए गए।
मंगलवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित विद्युत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के स्रोतों का समुचित दोहन व उपयोग राष्ट्र के विकास में अहम योगदान है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि कहा कि ऑनलाइन विद्युत बिलों का भुगतान, किसी भी क्षेत्र में विद्युत कटौती की पूर्व में सूचना, इलेक्ट्रानिक मीटर तथा निर्धारित समय अवधि में कनेक्शन लेने की सुविधा के साथ ही ऑनलाइन शिकायत निवारण की सुविधा है।
नवाकुंर नाट्य संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी व सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर के बच्चों ने ऊर्जा उत्पादन के विभिन्न मॉडल प्रस्तुति किए। संचालन जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, सीडीओ अपूर्वा पांडे, सीईओ डा. आनंद भारद्वाज, टीएचडीसी प्रबंधक युद्धवीर चौहान, अधिशासी अभियंता श्रीनगर युद्धवीर तोमर, डीएस चौधरी, हिमांशु चौहान, एसडीओ राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, रामेश्वरी विश्वकर्मा, अनूप देवरानी आदि मौजूद रहे।