{"_id":"6acce5daaac1aa27c20ab32d","slug":"students-call-off-sit-in-protest-following-assurance-of-an-inquiry-within-a-week-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127385-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एक सप्ताह में जांच के आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एक सप्ताह में जांच के आश्वासन पर छात्रों का धरना समाप्त
Mon, 12 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच की मांग के लिए तीन दिन से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। कुलपति की ओर से कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आर्यन छात्र संगठन से महासचिव पद के प्रत्याशी रहे पंकज फर्स्वाण ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
सोमवार को कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार और छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने धरना स्थल पर छात्रों से वार्ता की। इस दौरान कुलसचिव ने फोन पर पंकज की कुलपति से वार्ता कराई। छात्रों ने बैलेट पेपर की छपाई, प्रवेश द्वारों की सीसीटीवी फुटेज और अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग की। पंकज फर्स्वाण ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता नहीं बरती गई और हर गड़बड़ी का बिंदुवार लिखित जवाब मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। विवेक सिंह ने मतदान के दिन प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा और सत्यापन में ढिलाई तथा बैलेट पेपर के वितरण और गिनती पर सवाल उठाए। प्रेम सिंह नेगी ने बैलेट पेपर की छपाई से लेकर मतदाताओं के सत्यापन तक सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की मांग की।