फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Storm and rain brought relief from the heat, but power supply was disrupted in many areas

Pauri News: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

Fri, 29 May 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain brought relief from the heat, but power supply was disrupted in many areas
- पेड़ गिरने से सड़क और बिजली लाइनें प्रभावित, बारिश से थमी वनाग्नि
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय, पाबौ और थलीसैंण में देर रात आंधी-बारिश
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय समेत पाबौ व थलीसैंण क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी व बारिश से जहां गर्मी की तपिश राहत दे गई वहीं इससे कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गईं व आपूति बाधित रही तो कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। हालांकि विभागीय टीमों की तेजी से लाइनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं झमाझम हुई बारिश से जंगलों की आग भी बुझ गई है।

जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर आंधी से पेड़ जड़ से उखड़ गया। इस कारण सुबह कंडोलिया- छतरीधार मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। साथ ही पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मुख्य कोषागार, पर्यटन व परिवहन विभाग सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। नैनीडांडा में 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से मस्टखाल क्षेत्र व थलीसैंण के चाकीसैंण बाजार, तहसील और आसपास के गांव प्रभावित रहे। ऊर्जा निगम के एसडीओ गोविंद रावत ने बताया कि मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

- जलते जंगलों के लिए अमृत बनी बारिश
पौड़ी जिले के विभिन्न वन प्रभागों में लगातार वनाग्नि की विकराल घटनाओं पर बारिश ने फिलहाल अंकुश लगा दिया है। बारिश के बाद वन विभाग ने भी राहत की सांस ली। विभाग के अनुसार बीते बृहस्पतिवार तक जिले में 74 वनाग्नि की घटनाओं में 117.75 हेक्टेअर में जंगल जले और 3.07 लाख का नुकसान हुआ। गढ़वाल वन प्रभाग में अभी तक सर्वाधिक 42 घटनाओं में 85 हेक्टेअर, सिविल सोयम वन प्रभाग में 29 घटनाएं व 30.9 हेक्टेअर, लैंसडोन वन प्रभाग में तीन घटनाओं में 1.35 हेक्टेअर जंगल जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed