फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Stopping migration and providing employment is my guarantee: Anil Baluni

पलायन रोकना व रोजगार देना मेरी गारंटी : अनिल बलूनी

Wed, 20 Mar 2024 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Stopping migration and providing employment is my guarantee: Anil Baluni
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने पौड़ी में किया रोड शो, श्रीनगर में निकाली बाइक रैली
कहा - कांग्रेस जर्जर भवन की तरह, कभी भी टूट सकता है
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बुधवार को पौड़ी में रोड शो व जनसभा की जबकि और श्रीनगर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान अनिल बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश का विकास किया है। उसी विकास के दम पर जनता के बीच वोट मांगेंगे। कहा कि पौड़ी का पलायन रोकना व रोजगार की उनकी गारंटी है। कांग्रेस जर्जर भवन की तरह है जो, कभी भी टूट सकता है।
पौड़ी में सुबह दस बजे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने रोड शो निकाला और बस अड्डे पर जनसभा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को आज भी पूरा भरोसा है। मोदी की गारंटी के बाद उन्होंने खुद की गारंटी का भरोसा दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, ब्लाॅक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी और पूर्व प्रमुख कोट चांदनी रावत व नवल किशोर आदि भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मनीष खंडूड़ी और शशि रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं श्रीनगर में दोपहर करीब 12 बजे अनिल बलूनी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पराग डेरी से पौड़ी बस अड्डे तक बाइक रैली निकाली। यहां से पैदल रैली के साथ बलूनी लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कहा कि वे विकास की राजनीति करते हैं। तू-तू-मैं-मैं की राजनीति उन्हें करनी नहीं आती। जो विकास की राजनीति करना चाहते हैं वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांसद तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट को पांच लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य है। मौके पर गढ़वाल लोकसभा चुनाव प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी, विजय कपरवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed