फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Steam boilers are a source of support for businesses amid the cylinder crisis

Pauri News: सिलिंडर संकट के बीच स्टीम बॉयलर बना कारोबारियों का सहारा

Sat, 09 May 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 09 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Steam boilers are a source of support for businesses amid the cylinder crisis
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान श्रीनगर में गैस सिलिंडरों की कमी से होटल और खाद्य कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती मांग और समय पर गैस आपूर्ति न होने के कारण अब कारोबारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में श्रीनगर में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक ने पहली बार आधुनिक स्टीम बॉयलर सिस्टम मंगवाया है। फैक्ट्री संचालक संजय जैन ने बताया कि गैस सिलिंडरों की कमी के चलते बड़े स्तर पर काम करना मुश्किल हो गया था। पहले भट्टी और लकड़ी से काम चलाने की कोशिश की गई लेकिन यह व्यवस्था प्रभावी नहीं रही। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा से करीब एक माह पहले इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी और अब सिस्टम पूरी तरह संचालित हो रहा है। स्टीम बॉयलर में 300 लीटर क्षमता का पानी टैंक लगाया गया है, जिसमें लकड़ी से पानी गर्म कर प्रेशर पाइपों के जरिए सप्लाई किया जाता है। इससे बड़े बर्तनों में दूध, दाल, सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थ आसानी से तैयार किए जा रहे हैं। फैक्ट्री में 200-200 लीटर क्षमता के दो बड़े बर्तन तथा 50 और 35 लीटर की कड़ाहियां भी सिस्टम से जुड़ी हैं। संजय जैन ने बताया कि इससे गैस सिलिंडर पर निर्भरता काफी कम हुई है। जानकारी के अनुसार अलग-अलग क्षमता के स्टीम बॉयलर की कीमत पांच से सात लाख रुपये तक होती है। श्रीनगर में इसे इस तरह का पहला आधुनिक स्टीम बॉयलर सिस्टम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed