फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State level Dhol-Sagar competition to be held in March: Sundariyal

ढोल-सागर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी आयोजित: सुंदरियाल

Tue, 21 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
State level Dhol-Sagar competition to be held in March: Sundariyal
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल। - फोटो : PAURI
मकरैण मेला समिति घुसगलीखाल के संयोजक आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने संस्कृति विभाग द्वारा ढोल-सागर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किए जाने को सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने बताया कि ढोल-सागर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मार्च माह में आयोजित होगी। आयोजन के लिए जल्द ही स्थान भी चयनित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यालय पौड़ी में मकरैण मेला समिति के संयोजक आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर कहा कि घुसगलीखाल में मकरैण मेले का आयोजन कर उत्तराखंड में सबसे पहले वर्ष 2000 में ढोल-सागर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका राज्य गठन के बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी समय के साथ आयोजन होता रहा है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इस दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। आयोजन में राज्य के विभिन्न जनपदों के ढोल-दमाऊं वादक शामिल होंगे। आचार्य ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में ढोल सागर प्रशिक्षण केंद्र खुले तो यहां ढोल सागर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना सरकार की एक उपलब्धि होगी। समिति के सचिव कमल रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने लोक वाद्ययंत्र प्रशिक्षण केंद्र गैरसैंण में खोले जाने की घोषणा की थी। लेकिन वह घोषणा साकार रुप नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed