{"_id":"67bdfbc9ba3cf80693025c8c","slug":"state-agitators-protested-in-srinagar-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-628175-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में राज्य आंदोलनकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में राज्य आंदोलनकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य आंदोलनकारियों व नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही इस मामले में विस अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रवैये की भी निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।
राज्य आंदोलनकारी व अन्य लोगों ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उत्तराखंडी समाज को आहत किया है। जिससे राज्य व विधानसभा की गरिमा पर भी प्रश्न उठता है। इसके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रवैया आहत करने वाला है। उन्होंने तत्काल कैबिनेट मंत्री को निलंबित करने की मांग की। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजा गया। मौके पर राज्य आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौडियाल, अनिल स्वामी, प्रभाकर बाबुलकर, डा. मुकेश सेमवाल, एसबिष्ट, अनिल तिवारी, हरीश बड़थ्वाल, सुखदेव पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन