फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar Medical College gets eight specialist doctors

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले आठ विशेषज्ञ डॉक्टर

Thu, 26 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Medical College gets eight specialist doctors
राजकीय मेडिकल कॉलेज को आठ नए संकाय सदस्य/विशेषज्ञ डॉक्टरों की संविदा पर नियुक्ति हो गई है। इनमें चार डॉक्टरों की नियुक्ति कोविडकाल के दौरान कॉलेज स्तर पर की गई थी। डॉक्टरों को उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तीन साल की संविदा पर नियुक्ति दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए विगत 11 अगस्त को देहरादून में चयन समिति ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन समिति ने इनमें आठ अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके बाद शासन ने संबंधित डॉक्टरों की संविदा पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डा. श्वेताभ प्रधान (जनरल सर्जरी), सहायक प्रोफेसर पद पर डा. मोहित कुमार (एनेस्थिसिया), डा. दिव्यांशु घिल्डियाल (जनरल सर्जरी), डा. रतन सिंह (त्वचा रोग), डा. साई किरन तोमर (दंत रोग), डा. दीपिका (पैथोलॉजी), डा. भावना सैनी (फार्माकोलॉजी) और डा. नवीन बंसल (ब्लड बैंक) का चयन हुआ है। इनमें डा. प्रधान, डा. बंसल, डा. रतन और डा. तोमर कोविड काल में संविदा पर नियुक्त किए गए थे। कोविड काल में संस्थानों को अपने स्तर पर चिकित्सक नियुक्त करने के अधिकार दिए गए थे। चयन समिति ने उनको तीन साल की संविदा पर नियुक्ति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed